Breaking News

मऊ: आचार संहिता के उल्‍लंघन के मामले में कोर्ट में पेश हुए विधायक अब्‍बास अंसारी

मऊ। जिले की सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को मऊ न्यायालय में पेश हुए। यह पेशी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में हुई।विधायक की पेशी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। न्यायालय के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से संबंधित है। तत्कालीन थाना निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की शिकायत पर 12 फरवरी 2022 को विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बुधवार को विधायक अब्बास अंसारी की पेशी हुई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …