Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के छात्रों ने आई आई टी खड़गपुर के “क्षितिज” में फहराया परचम

लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर में बीते दिनों 16 से 19 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगिता ‘क्षितिज’ के अंतर्गत ‘लॉज़ ऑफ मोशन’ इवेंट में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के छात्रों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। आर सी फिक्स्ड विंग्स प्रतियोगिता में कुल 148 टीमों के बीच टीम स्टारफ्लीट ने अपने पहले ही प्रयास में छठी रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत तकनीकी उप परिषद द्वारा भेजी गई चारों टीमों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। टीम स्टारफ्लीट ने छठी रैंक प्राप्त की, जबकि अन्य तीन टीमों ने क्रमशः 11वीं, 17वीं और 23वीं रैंक हासिल की। विजेता टीमों ने कुल 20,000 रूपये की धनराशि भी हासिल करी हैं। इस सफलता के पीछे विश्वविद्यालय के कुशल मार्गदर्शकों का अमूल्य योगदान रहा। कुलपति प्रो. जे० पी० सैनी के मार्गदर्शन में एवं प्रो. बी.के. पांडे (अध्यक्ष, छात्र क्रियाकलाप परिषद), डॉ० बी.के. शर्मा (समन्वयक, तकनीकी उप परिषद) तथा  डॉ० पल्लव गुप्ता (प्रभारी, तकनीकी उप परिषद) के निरंतर सहयोग से छात्रों ने कठिन परिश्रम उपरांत ये सफलता हासिल की। तकनीकी उप परिषद के छात्र अध्यक्ष एवं एयरो मॉडलिंग क्लब  के प्रमुख श्री अमन कुमार सिंह,  डिज़ाइनर श्री अभिषेक तिवारी तथा तकनीकी प्रमुख अंकित शुक्ला की देखरेख में छात्रों ने अपने कौशल को प्रस्तुत किया और यह उपलब्धि अर्जित करी। कुलपति प्रो जे पी सैनी ने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि “पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी सफलता मिलने से मुझे आशा है कि आगामी वर्षों में तकनीकी उप परिषद की टीमें देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी तथा मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, गोरखपुर का नाम देश भर में और ऊँचा होगा।”

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …