Breaking News

बलिया: विसर्जन में गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

बलिया। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने पेड़ पर विक्की पटेल का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण करते हुए मौके पर दो जोड़ी चप्पल भी बरामद किया। इब्राहिमपट्टी निवासी राजेश पटेल का इकलौता पुत्र विक्की पटेल (25) सोमवार को सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए घर से गया था।  देर शाम को अपने मित्रों के साथ घूमता हुए नजर आया। उसके बाद से कब और कैसे उसका शव सागौन के पेड़ से लटक गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसे में यह प्रश्न का विषय बना हुआ है। घटना से मृकर के माता- पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्‍कूली वाहनों और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों …