Breaking News

गाजीपुर-जमानियां सैय्यदराजा एनएच-97 राजमार्ग निर्माण के लिए अधिसूचना जारी, 22 गांवों के 668 जमीनों का होगा अधिग्रहण   

शिवकुमार

गाजीपुर। जनपदवासियों के‍ लिए खुशखबरी है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गाजीपुर, जमानियां सैय्यदराजा एनएच-97 राजमार्ग के निर्माण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में किन-किन गांवों के कितनी जमीने अधिग्रहण की जायेंगी इसका भी गजट जारी कर दिया गया है। एनएचआई के निदेशक शेख अमीनखान द्वारा जारी अधिसूचना में गाजीपुर सदर के शेखपुर, सराय मुनियाबाद, जमालपुर, लालनपुर, अमादपुर, परमेठ, मैनपुर, लखंचनपुर कला, रामनाथपुर, गोसंदेपुर, उपरवार, नौदर, जमुआव उपरवार, बेरासो, पहाड़पुर उपरवार, पहाड़पुर गंगवार, सकरा, कुटिया, भटौली, मानिकपुर कला, कपूरपुर पट्टी, दीनापुर के 668 सरकारी और निजी जमीनों का अधिग्रहण किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …