लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जहां दुनिया में अशांति, अस्थिरता और संघर्ष देखा जा रहा है, वहीं भारत स्थिर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है. देश के लोगों को इस बात पर गर्व हो सकता है. न्यू इंडिया में सभी वर्गों के लिए अवसर और उत्सव दोनों हैं. वहीं उन्होंने होली के त्योहार को लेकर भी यूपी के लोगों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि होली न पर न ही आपत्तिजनक गाने चलाए जाएं और न ही किसी पर जबरन रंग लगाया जाए। सीएम योगी गोरखपुर के पांडेहाटा में श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा’ में शामिल हुए थे, इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कि त्योहार तभी खुशी लाते हैं जब शांति और सद्भाव से मनाया जाए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….