Breaking News

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जमकर पत्‍थरबाजी हुई जिसमे दर्जनों लोग घायल हो गये। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मामले को शांत कराया। गांव में बड़ी संख्‍या में पुलिस कैंप कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार होली के दिन दोपहर बाद रंग खेलने के बाद दो युवक प्राथमिक विद्यालय बकराबाद के पास नहाने गये तभी पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे गुट ने दोनों युवकों को जमकर मारपीट दिया। इसकी खबर लगते ही घायल युवकों के तरफ से गांव वाले लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने लगे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। कुछ दबंगों ने असलहे के बल पर घर में घुसकर लोगों को मारापीटा और पत्‍थरबाजी की। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना स्‍थल पर भारी तादात में पुलिस तैनात है। स्थिति नियं‍त्रण में है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …