Breaking News

8 मार्च को आयोजित होगा पिंक रोजगार महाकुंभ, 5 हजार युवतियों को मिलेगी नौकरी  

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां कक्षा 12 से परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली करीब 5000 युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है। रोजगार महाकुंभ में ऑटोमोबाइल जैसे महिंद्रा, बजाज बैंकिंग और फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, ई-कॉमर्स जैसे  फ्लिपकार्ट के अलावा आईटी और रिटेल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। यहां 12वीं पास स्नातक,परोस्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा धारक युवतियां रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए समर्पित है, जहां ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक युवतियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …