Breaking News

डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र कैथी वाराणसी में राष्ट्रीय महिला दिवस पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

वाराणसी। डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी–221116 द्वारा “राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर रविवार, 08 मार्च 2026 को ग्राम-तांडा टप्पा, तहसील-जखनिया, जनपद-गाजीपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यह शिविर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव की प्रेरणा से तथा प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व शल्य तंत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रख्यात सर्जन डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला ने किया। शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित रहा। चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 285 महिलाओं एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में संस्था की महिला नर्स कु० आकांक्षा एवं कु० अन्नु भारती तथा पुरुष नर्स श्री विनय यादव ने सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के श्री अनुज यादव एवं श्री भगवान दास यादव की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह चिकित्सा शिविर अत्यंत सफल एवं लाभदायक रहा। ग्रामीणों ने संस्था द्वारा आयोजित इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …