मऊ। रंगों की फुहार, होली की बयार, मीठे पकवान और अपनों का साथ फिर शुरू हुआ रोटरी क्लब प्राइड का होली मिलन समारोह। होली मिलन समारोह में सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित हुए। जहां एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। इसके साथ ही 20-20 विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच का बुखार भी सबके ऊपर जमकर चढ़ा नजर आया। जहां बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाकर सभी सदस्य भारत के पुनः विश्व विजेता बनने के साक्षी बने। रोटरी क्लब प्राइड सचिन विजय बहादुर पाल के आवासीय परिसर में आयोजित इस होली मिलन समारोह में होली गीतों पर लोग जमकर थिरके, फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर भी होली खेली गई। इस दौरान भारत-न्यूजीलैंड विश्व कप फाइनल के लिए विशेष रूप से बड़ी एलइडी लगाकर क्रिकेट का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। जिस पर भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से होली का रंग और गहरा चढ़ता जा रहा था। रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहाकि होली एक ऐसा त्यौहार जिस पर हम सभी एक रंग में रंगे नजर आते हैं। सचिव विजय बहादुर पाल ने कहाकि एक ऐसा त्यौहार है जो उच्च नीच, बड़ा छोटा व जातिवाद के खाई को समाप्त कर देता है। कार्यक्रम संयोजक अतुल जायसवाल ने सभी सदस्यों उपस्थिति के लिए विशेष बधाई धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन आलोक खंडेलवाल, गिरधर अग्रवाल, गिरिराज शरण, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, डॉ रितेश अग्रवाल, डॉ आनंद जायसवाल, डॉ पीके गुप्ता, जितेंद्र राखोलिया, बृजेश कुमार, बाबूलाल अग्रवाल, लालबहादुर जायसवाल, मुरलीधर यादव, विशाल शर्मा, कृष्णा खंडेलवाल, आजाद यादव, श्रीराम जायसवाल, अनूप खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, शौरभ मद्धेशिया, विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग सपरिवार उपस्थित रहे
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….