गाजीपुर। राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरुईन ,जमानिया ,गाजीपुर, के प्राचार्य डॉ ए.के. पाण्डेय और प्रबंधक उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में मां सरस्वती को माल्यार्पण करके तथा दीप प्रचलित करके राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि रामनारायण पाण्डेय ने स्वयं सेवकों से समाज के प्रति सेवा भाव रखने की अपील की तथा उन्होंने स्वयंसेवकों को अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा पढ़ा गया l प्राचार्य महोदय ने बताया की शिविर आज दिनांक 09 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2026 तक चलेगाl विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता , वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में स्थानीय गणमन व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के के राय, आलोक कुमार राय सफीक अहमद सुरेश प्रजापति एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….