Breaking News

गाजीपुर: धूंल भरी आंधी और पानी से दिन में छाया अंधेरा, पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत

गाजीपुर। बुद्धवार की शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और पूरे जनपद में दिन में ही अंधेरा छा गया। 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार धूल भरी आंधी ने पूरा जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया, आंधी के कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गयी। आंधी के वजह से पीजी कालेज गाजीपुर के पास पेड़ गिरने की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बकराबाद निवासी रामदरश बिंद जो इलाज कराने गाजीपुर मेडिकल कालेज जा रहें थे तभी पीजी कालेज के पास आंधी के वजह से गुलमोहर का पेड़ गिर गया और रामदरश उसकी चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौत हो गयी। सदर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है। आंधी और बरसात से जिले में बड़ी तादात में पेड़ गिरने के सामाचार प्राप्‍त हुए है, हरी सब्‍जी और मूंग जैसे दलहन के फसलो को काफी नुकसान हुआ है। आपदा अधिकारी अशोक राय ने बताया कि अभी एक-दो दिनो तक ऐसे ही मौसम में परिवर्तन रहेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों ने धूमधाम से मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

गाज़ीपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गाज़ीपुर के फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा Black Paper Hotel, गाज़ीपुर …