मऊ। जिले की घोसी कोतवाली में तैनात चार पुलिसकर्मियों की जीप को बुधवार की देर रात ड्यूटी के दौरान डंपर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप गड्ढे में गिरने से पवन यादव (38) पुत्र ज्ञानचंद यादव निवासी कर्मजीतपुर चितईपुर वाराणसी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीआरडी जवान ओम प्रकाश यादव (45) पुत्र दुबर प्रसाद निवासी कपरियाडीह घोसी और विनोद कुमार सिंह (54) पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी मचवल साहबगंज चंदौली और प्रीतम कुमार यादव (40) पुत्र धर्मजीत यादव निवासी नरहन थाना केराकत जौनपुर घायल हो गए। सभी को तत्काल स्थानीय सीएससी पर भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सक ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि बुधवार की देर रात मोबाइल टीम जीप में सवार होकर गस्त कर रही थी। इसी दौरान बाएं तरफ से जा रहे पुलिस वाहन को अनियंत्रित डंपर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….