Breaking News

डीएम गाजीपुर ने मंडी समिति सचिव जंगीपुर का रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार गाजीपुर में पेट्रोल पम्पों के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कंपनीवार/विभागवार की गई। समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान में आई0ओ0सी0 के 12, सीपीसीएल के 01, बीपीसीएल के 12, एचपीसीएल के 09 एवं जियो-बीपी के 03 प्रकरण अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु लम्बित हैं। विभागवार समीक्षा के दौरान अग्निशमन विभाग के पास 10, अधिशासी अभियन्ता रा0मा0 खण्ड वाराणसी के पास 09, अधिशासी अधिकारी जंगीपुर के पास 01, लोक निर्माण विभाग, गाजीपुर के पास  04, वन विभाग के पास 23, उपजिलाधिकारी सेवराईं के पास 05, उपजिलाधिकारी सैदपुर के पास 05 उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर के पास 04, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के पास 04, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद के पास 03 एवं उपजिलाधिकारी, जमानियॉं के पास 01, एनएचएआई गाजीपुर के पास 14, एनएचएआई आजमगढ के पास 06, विनियममित क्षेत्र गाजीपुर के पास 01, विद्युत विभाग के पास 20 एवं मण्डी सचिव जंगीपुर के पास 01 प्रकरण लम्बित है। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को 01 सप्ताह के अन्दर अपनी आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया तथा ऐसे प्रकरणों, जिसमें आवेदकों को विभाग का कोई निर्धारित शुल्क जमा करना है, उनसे शीघ्र जमा करने की अपेक्षा की गई। बैठक में मण्डी सचिव जंगीपुर  के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया । बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …