Breaking News

सीएम योगी का ऐलान: गंगा एक्‍सप्रेसवे पर 15 दिनों तक रहेगा टोल फ्री

लखनऊ। गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। इसको लेकर यूपीडा ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्देशित कर दिया है। यह आदेश अंतिम प्रमाणपत्र के बाद जारी किया गया है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT (टोल) आधार पर किया गया है। इसके तहत कन्सेशनायर को 27 वर्षों की रियायत अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार है। 15 दिन की टोल छूट की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार/यूपीडा द्वारा कन्सेशनायर को की जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …