Breaking News

गाजीपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दलश्रंगार दुबे की मनाई गई पुण्यतिथि  

गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा तुलापट्टी स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व दलश्रंगार दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 46वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सोशलिस्ट समाजवादी नेता स्व दलश्रृंगार दुबे प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। अंग्रेजी हुकूमत में 1930 से 1942 के बीच स्वतंत्रता की लड़ाई में सात बार जेल गए थे। इसके अलावा दो बार सपत्नीक जेल भेजे गए थे। नेतृत्व क्षमता व संगठन की शक्ति के चलते जनपद स्वतंत्रता सेनानियों के मजबूत गढ़ रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रधान शशिकांत दुबे, बृजेश मिश्रा, अमितेश मिश्रा, सुरेश लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आलोक, हर्ष आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …