Breaking News

सीएम योगी व राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बाबा विश्‍वनाथ दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चन

वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान भाजपा के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर ‘दयालु’ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर में त्रयंबकेश्वर सभागार में प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन होना है। स्कूल की छात्राओं ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम दोनों ही भारत के इतिहास और सनातन संस्कृति की अदम्य शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति पर आक्रमण तो हो सकते हैं, लेकिन उसे कभी पराजित नहीं किया जा सकता। विनाश क्षणिक होता है, जबकि सृजन शाश्वत होता है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …