Breaking News

गाजीपुर: मार्कण्‍डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत  

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के  जहांनपुर (भितरी) निवासी 35 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह चौबेपुर के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर गंगा स्नान करते वक्त डूबने से मौत। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। वही घंटो तलाश के बाद स्थानीय गोताखोर ने शव क़ो गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सैदपुर थाना क्षेत्र के जहांनपुर भितरी गाँव निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति पुत्र स्व तिलकु प्रजापति अपने दो मित्र सतीश और चंदन के साथ शुक्रवार भोर मे लगभग 5 वाराणसी जनपद के चौबेपुर स्थित मार्कण्डेय महादेव मन्दिर पहुंचे। जहाँ गंगा स्नान करने के लिए तीनो कुटी घाट पर पहुंचे। वही स्नान करने के दौरान लगभग 6 बजे गणपत का पैर फिसला और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वो गणपत क़ो बचा नही पाए और देखते ही देखते गणपत अपने दोस्तों के सामने ही गंगा के गहरे पानी मे समा गया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरो ने लगभग दो घंटे के कड़ी मसक्क़त के बाद शव क़ो घटनास्थल से कुछ ही दुरी से बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे ले पींएम के लिए भेज दिया है। वही सूचना मिलते ही मृतक गणपत के परिजनों मे चित्कार मच गया। परिजनों के मुताबिक गणपत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण -पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता सहित बेटा सत्यम और बेटी शिवांगी का एक भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। उक्त घटना के बाद पत्नी गीता सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …