गाजीपुर। पिछले 12 वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्वितीय कार्य हुए हैं जिन्हें स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा,आने वाली पीढियां इनको पढेगी। भारत बहुत बड़े बदलाव का साक्षी है देश बहुत बड़े बदलाव का संकल्प लेकर चल रहे हैं यह बात आज नगर के अग्रवाल पैलेस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मे प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कही अरूण सिंह ने आज केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे मे गाजीपुर पहुचे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार होकर रहेगा यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार का लक्ष्य है भारत का नाम सभी क्षेत्रों में रौशन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के नेता पर विश्वास है मोदी जी 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं और नेता की जब नीति और विश्वास की बात करें तो इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां कभी भाजपा की सरकारे नहीं रही वहा भारी जन समर्थन मिला है।यह नेता पर विश्वास की भावना का परिणाम है विश्वास की बात करें तो कोरोना काल में देश की 140 करोड़ जनता ने अद्भुत विश्वास के साथ देश के नेतृत्व को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के 1-2 नहीं 32 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया है जो सिर्फ चेहरे देखकर बल्कि उनके काम और काम करने के तरीके एवं निष्ठा को देखकर दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेज गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था का देश है, और यही मजबूत आधार है कि हम आत्मनिर्भर होकर,विकसित भारत की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता पर भरोसा और विश्वास हो तो सब कुछ संभव है कोरोना काल में 120 करोड लोगों को समय से मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई अगर भारत यह वैक्सीन नहीं तैयार करता तो स्थिति कितनी भयावह होती यह सोच नहीं सकते थे।भारत के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए विगत 12 वर्ष मे देश ने विकास योजना मै 6 गुना वृद्धि किया जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने स्वागत अभिनन्दन उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार मेहनत से काम कर रहे विगत 12 वर्ष मे विकास के विभिन्न ऐतिहासिक आयाम तय किया है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों अमरनाथ तिवारी, विनिता राय, डा आरपी शर्मा, रणजीत सिंह एडवोकेट सुनील कुशवाहा, अंजय अग्रवाल और गौरव गुप्ता को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ व रामायण गीता आदि देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महामंत्री का जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डा संगीता बलवंत, विशाल सिंह चंचल,सरोज कुशवाहा,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय सरिता अग्रवाल, सहित सभी ब्लॉक प्रमुख एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामनीषीयो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम से तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता निवास सिंह कुशवाहा व संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, डा. विजय यादव, सुनीता सिंह, राजकुमार सिंह, सुभाष पासी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,राम नरेश कुशवाहा,राम राज बनवासी, कालीचरण राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर मंत्री अजय कुशवाहा, जय प्रकाश गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शिवम पांडेय, शनि चौरसिया, पियूष राय, अभिनव सिंह छोटू, वृजनन्दन सिंह, राजेश भारद्वाज, संकठा मिश्र, विश्व प्रकाश अकेला साधना राय, व्यास मुनि राय सहित आदि पदाधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….