Breaking News

गाजीपुर: व्यापारी समाज का सशक्त मंच है भारतीय आदर्श व्यापार मंडल : अनीस अहमद

गाज़ीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ व्यापारी एवं संगठन के सम्मानित सदस्य अनिल कुमार वेदांती की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारी हितों की सुरक्षा, सदस्यता विस्तार अभियान, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अनीस अहमद ने कहा कि भारतीय आदर्श व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारी समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार और व्यापारियों के बीच एक सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक व्यापारी को एक मंच पर लाना तथा उनकी आवाज़ को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन से जुड़कर उसकी मजबूती में योगदान देने का आह्वान किया। बैठक के विशेष अवसर पर संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने दूरभाष के माध्यम से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, जनसेवा और व्यापारी हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए नवसदस्यों एवं पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अनुराग पांडेय, महिला शक्ति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अलका अग्रवाल, शहर अध्यक्ष करुणा श्रीवास्तव, साधना, रोली शर्मा, कर सलाहकार एवं अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, लव कुमार, अखिल अहमद, अशोक कुमार, आनंद सिंह, सतीश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, राजू, लाटूर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत गाजीपुर के 417832 कृषकों को मिली 83.56 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जी द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त …