Breaking News

हसनपुर-गाजीपुर ग्राम चौपाल में बोलें कमिश्‍नर- समस्‍या निस्‍तारण में लापरवाही पर होगी कठोर कार्यवाही

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, कार्यक्रम का आयोजन “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत गॉव की समस्या गॉव में ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया। इसी क्रम में आज मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत हसनपुर के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। ग्राम चौपाल के दौरान मण्डलायुक्त ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। मण्डलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। क्रार्यक्रम में मण्डलायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधिक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘‘एक पेड मॉ के नाम‘‘ के अन्तर्गत पौधरोपण किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, उप जिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी राजन राय, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: व्यापारी समाज का सशक्त मंच है भारतीय आदर्श व्यापार मंडल : अनीस अहमद

गाज़ीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ व्यापारी एवं संगठन …