Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्‍वस्‍थ वृद्धावास्‍था के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो० जे० पी० सैनी के कुशल मार्गदर्शन में 21 जून, 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर *स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग* विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 6:25 बजे कार्यवाहक कुलपति प्रो. अरविंद मोहन, कुलसचिव भावना मिश्रा तथा मुख्य अतिथि विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी के अखिल भारतीय महासचिव भानु दास ढाकरस} दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया ने कार्यक्रम का सफल नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि भानु दास ढाकरस के वक्तव्य से छात्रों और प्रतिभागियों को अच्छे नैतिक मूल्यों के गुणों और समग्र जीवन के लिए योग के योगदान के बारे में जागरूक किया गया। प्रो. अरविंद मोहन ने भी योग और स्वास्थ्य की अच्छाई के विचार पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में प्रतिदिन के दिनचर्या के लिए आसान अभ्यास के माध्यम से आसनों और क्रियाओं द्वारा किए जाने वाले योग के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम का समापन सुबह 7:15 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. अमिता कनौजिया के धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) के साथ हुआ, जिन्होंने सभी को उनकी बहुमूल्य भागीदारी और योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिष्ठाता (डीन), विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्यों, चीफ प्रॉक्टर, चीफ प्रोवोस्ट, कार्य अधीक्षक, भूमि एवं उद्यान अधीक्षक, अध्यक्ष और महामंत्री LUAA, NSS समन्वयक, समन्वयक और लीडर्स रेंजर्स और रोवर्स का अहम योगदान रहा। योग प्रशिक्षक डॉ उमेश शुक्ला द्वारा यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो0 आलोक यादव, संकायाध्यक्ष योग एवं वैकल्पिक औषधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें NCC, NSS के स्वयंसेवक और शरीरिक शिक्षा विभाग के छात्र शामिल रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …