Breaking News

गाजीपुर: कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 के पदक विजेताओं को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया सम्‍मानित

गाजीपुर। प्रयागराज में (दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 ) तक आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी, खो-खो,  जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी जोन के खिलाडियों को पदक जीतने पर आज दिनांक 21.05.2026 को ओम प्रकाश राजभर (पंचायती राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता जनपद प्रयागराज में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर की पुलिस इकाइयों और जोनों ने हिस्सा लिया था। जिसमें वाराणसी जोन की टीम के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो- खो, जिम्नास्टिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर जोन का नाम रोशन किया। पुलिस अधीक्षक ने मेडल विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक उप निरीक्षक जगदीश मौर्य,प्रशिक्षक उप निरीक्षक दीन दयाल, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …