Breaking News

विकास पखवाड़ा के तहत गाजीपुर सदर के नई पंचदेवरा में नेता अरुण कुमार सिंह की पाँचवीं जन चौपाल संपन्न, उमड़ी भारी भीड़

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर प्रदेश भर में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे ‘विकास पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत आज गाजीपुर सदर के नई पंचदेवरा गांव में एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था। विकास पखवाड़ा अभियान के दौरान अरुण कुमार सिंह द्वारा गाजीपुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित यह लगातार पाँचवीं जन चौपाल थी। इससे पहले भी वे क्षेत्र के चार अलग-अलग गाँवों में इस तरह की सफल सभाएं कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बावजूद नारी पंचदेवरा की चौपाल में उमड़ी भारी भीड़ अरुण कुमार सिंह की मजबूत जमीनी पकड़ और उनके प्रति जनता के सीधे जुड़ाव को दर्शाती है। सिर्फ एक सूचना पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना क्षेत्र में उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का साफ संकेत है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विकास पखवाड़ा के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किए गए इस सघन जनसंपर्क और लगातार पांच चौपालों की सफलता ने क्षेत्र के सियासी समीकरणों को गर्मा दिया है। जमीन पर कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर सदर की राजनीति अरुण कुमार सिंह के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहने वाली है। क्षेत्र में उनका यह बढ़ता कद आगामी चुनावों में किसी भी दल के लिए सियासी राह को आसान या मुश्किल बनाने में बेहद निर्णायक साबित होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …