गाजीपुर। नगर के 132 केवी ट्रांसमिशन अंधऊ उपकेंद्र पर स्विचयार्ड में बसवारी (रखरखाव) का कार्य किए जाने के कारण 4 जुलाई को प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता (नगर) गोपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अनुरक्षण कार्य के चलते प्रकाशनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत रोस्टर में आवश्यकतानुसार समय में कुछ परिवर्तन (घट-बढ़) भी हो सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….