गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा जी के अतुलनीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का साक्षी रहेगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य वीरता और अटूट आस्था का परिचय दिया, जो भारतीय समाज के लिए अमूल्य विरासत है। बाबा लखी शाह बंजारा जी का प्रेरक व्यक्तित्व हमें सत्य, धर्म और सेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके जीवन के आदर्श समाज में सद्भाव, साहस, सेवा और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी से बाबा लखी शाह बंजारा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश यादव, रामाशीष, जयराम भारती,अनिल यादव ,शेर अली राईन आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….