Breaking News

सपा पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव व राजेश कुशवाहा ने किया  नारी पचदेवरा में वृक्षारोपण

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 1जुलाई से 7जुलाई तक चल रहे पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 5जुलाई को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सदर विधानसभा के नारी पचदेवरा गांव स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प लिया और अखिलेश जी के दीर्घायु होने की कामना किया।इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भूजल के अत्यधिक दोहन तथा वनों की कटाई से देश में पर्यावरण गंभीर संकट में है। समाजवादी पार्टी भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर और चिन्तित है। इसीलिए पार्टी ने अखिलेश जी के जन्मदिन पर एक सप्ताह तक पर्यावरण संरक्षित करने के उद्देश्य से पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा आज देश और प्रदेश में हुकूमत कर रही भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते इस देश का आमजन गंभीर संकट में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता से देश वासी हैरान और परेशान हैं। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी,कोरोना काल में पी एम केयर्स और जन-धन की लूट पर चर्चा करते हुए कहा इस सरकार ने राम का धन लूटने में भी कोताही और संकोच नहीं किया।  इस सरकार ने देशवासियों की आस्था,राम , संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा से लगातार खेलने का काम कर रही है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा आज एकजुट होती पीडीए की ताकत से भाजपा सरकार घबड़ायी हुई है। वह जनता की मंशा को भांपकर एन केन प्रकारेण सरकारी खजाने को लूटने में व्यस्त हैं। इस सरकार का जनता के बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल साम्प्रदायिक मुद्दों को तय करने व्यस्त हैं। गरीब जनता के दुख छोड़ वह अडाणी जैसे पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।समाजवादी पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पीडीए वृक्षारोपण को समाजवादी पार्टी का आंदोलन बताया और कहा पर्यावरण संरक्षित करने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है। इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार को संवेदनहीन सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता च्युत करने की जरूरत है इसी में देश की भलाई है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जंगीपुर विधायक के प्रतिनिधि राम-भरत यादव,रामवचन यादव प्रधान, रामाश्रय यादव,भीम गोंड, सुशील जायसवाल,राजनारायन यादव,अमरनाथ यादव,शंकर पाल, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,,गुलाब यादव,लाल बहादुर यादव,राजकुमार यादव,जगदीश यादव, देवमुनि यादव,रविन्द्र यादव,चन्द्रिका यादव, देवगौड़ा,संतोष यादव,संतोष, हिमांशु श्रीवास्तव,तरूण प्रकाश सिंह, कृष्णा यादव, हर्ष,रमेश यादव बेचन यादव, विसर्जन यादव, राजेश शर्मा, आर्यन श्रीवास्तव,अवधेश कुशवाहा,छेदी पाल, प्रियांशु श्रीवास्तव,मान सिंह यादव आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ 32 लाख के जलाये गये ड्रग्‍स

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत …