गाजीपुर। उपकेंद्र खानपुर के अंतर्गत नेवादा फीडर के ग्राम आह्लादपुर में ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान विद्युत स्पर्शाघात की दुर्घटना में बीते 4 जुलाई को जान गंवाने वाले संविदा कर्मी धर्मेंद्र यादव के परिजनों से आज मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के प्रबंध निदेशक जी.पी. सिंह ने मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया।धर्मेंद्र यादव मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के कर्मचारी थे। कंपनी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि इस आकस्मिक दुर्घटना से ग्रिड पावर सिस्टम का पूरा परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। प्रबंध निदेशक जी.पी. सिंह ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कंपनी की ओर से तत्काल सहायता के रूप में मृतक के पिता रामअवध यादव को ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि धर्मेंद्र यादव की पत्नी को ईपीएफ एवं ईएसआई के अंतर्गत मिलने वाले पात्र लाभ एवं आजीवन पेंशन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से दुर्घटना बीमा सहायता के रूप में मिलने वाली ₹10 लाख की आर्थिक सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया कि परिवार का जो भी पात्र सदस्य भविष्य में संविदा पर नौकरी के लिए तैयार होगा, उसे नियमानुसार प्राथमिकता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….