गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देवकली बस स्टेण्ड पर चेकिंग के दौरान UPTET की परीक्षा देने वाले अभियुक्त जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 081/2026 धारा 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 व 319(2) BNS में, अभियोग पंजीकृत था, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारसुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता –
दीपक कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम निकासी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 081/2026 धारा 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 व 319(2) BNS
- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….