शिवकुमार
गाज़ीपुर। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज जलालाबाद दुल्लहपुर गाजीपुर में 21 से 25 जुलाई तक फुटबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ आयोजित हो रहा है। इस फुटबाल महाकुंभ में 23 जिलों के 118 सीबीएसई स्कूल के 155 टीमों के करीब दो हजार खिलाड़ी व कोच मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज के मैदान में अपने प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे। इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार पूर्वांचल में किसी सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में आयोजित हो रहा है। इस खेल को लेकर पूरे जिले के खेल प्रेमियों की निगाहे लगी हुई हैं। मां शारदा चिल्ड्रेन कालेज के प्रिंसिपल रामप्रताप मौर्य ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि यह विद्यालय ईस्ट जोन – प्रयागराज क्षेत्र के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर – V फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 की मेजबानी कर रहा है। प्रधानाचार्य रामप्रताप मौर्य ने बताया की इस फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तरप्रदेश की 23 जिलों की 118 सीबीएसई स्कूल की 155 टीमें भाग लें रही हैं। टूर्नामेंट 21 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ से निर्णायकों की टीमें आ रही हैं, यह टूर्नामेंट पूरी तरह से सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर के निगरानी में होगा। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए सभी 23 जिलों की टीमें 20 जुलाई 2026 को शाम तक माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज कैम्पस में पहुंचेगी। सभी टीमों को रहने, खाने-पीने की व्यवस्था विद्यालय प्रशासन के द्वारा किया जायेगा। गाज़ीपुर जनपद का यह पहला सीबीएसई विद्यालय है जो, इतने बड़े खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….