Breaking News

गाजीपुर: मोबाइल फटने से असंतुलित होकर गिरे बाइक सवार, तीन गंभीर

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के  सादीभादी क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना के चलते बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक इतना गर्म हो गया कि वह घबरा गया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। गिरने के तुरंत बाद मोबाइल में तेज धमाका हो गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के करिया गोपालपुर निवासी प्रदीप गुप्ता (30) पुत्र रामचरन गुप्ता, सुजीत गुप्ता (32) पुत्र निरंजन गुप्ता और अंकित राजभर 26 के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। बताया गया कि सादीभादी के समीप पहुंचने पर बाइक पर बैठे युवक को जेब में रखा मोबाइल असामान्य रूप से गर्म महसूस हुआ। अचानक बढ़ी गर्मी से वह घबरा गया और बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया। बाइक सड़क पर पलटते ही तीनों युवक दूर जा गिरे। इसी दौरान जेब में रखे मोबाइल में धमाका हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बिना देर किए उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल के प्रबंधक नितेश यादव ने बताया कि घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉ. राजीव यादव ने अपनी टीम के साथ तत्काल उपचार शुरू किया, जिसके बाद तीनों की हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सीआईएसएफ में चयनित अनुज पांडेय का गांव में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। उचौरी गांव निवासी अनुज पांडेय (रुद्र) पुत्र अनिल पांडेय (डब्लू) के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा …