Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में आज प्रातःकालीन सभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और बाल-लीलाओं की मनमोहक छटा से सराबोर रहा। कार्यक्रम में के जी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मासूम मुस्कान, सुंदर वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष मिठास घोल दी। नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं मनमोहक नृत्य ने सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं की तरह अपने जीवन में सरलता और प्रसन्नता बनाए रखते हुए उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।” उन्होंने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य  चन्द्रसेन तिवारी  ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रीकृष्ण केवल एक धार्मिक आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाले महान मार्गदर्शक हैं। उनका संदेश हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अच्छे संस्कारों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सी सी ए हेड  प्रीतिमा कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके जीवन में प्रेम, शांति, आनंद एवं सद्भाव की कामना की। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का एक सुंदर अवसर भी बना। उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय,  रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुबंशी, आवेश कुमार, अमित सिंह, अवनीश राय शुभम आर्य समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मऊ: साहित्य उन्नयन संघ ने सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों में शिक्षण सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

मऊ। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन साहित्य उन्नयन संघ द्वारा मऊ इकाई के दिवंगत संरक्षक  …