Breaking News

गाजीपुर: राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर विचार  

गाजीपुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ गाजीपुर की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित संघ भवन में संपन्न हुआ जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप यादव मिनिस्ट्रियल एसोशियन के पदाधिकारी राम आशीष सिंह यादव महासंघ के पदाधिकारी राहुल सिंह के साथ ही चालक महासंघ के अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता एवं सचिव मनोज कुमार यादव एवं सजाद खान, अनील कुमार यादव, विजेंद्र कुमार पाण्डेय, नन्द कुमार यादव, इंद्रेश कुमार वर्मा,सूर्य कुमार भारती, मुखलाल भारती, सुनील कुमार शर्मा, रामलाल यादव,अजय यादव, सुरेश यादव, रजनीकांत तिवारी, आद्वि सभी साथी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक माह बैठक करने का निर्णय लिया गया, कार्यक्रम में उपस्थित परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप यादव जी द्वारा 15 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में आने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को आमंत्रण पत्र देते हुए संघ के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता एवं संचालन सचिव मनोज कुमार यादव जी द्वारा किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

गाजीपुर। नदियों के घटते जलस्तर के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के प्रसार …