Breaking News

गाजीपुर: रोजगार मेले का ब्‍लाक प्रमुख राजन सिंह ने किया उद्घाटन, 523 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

गाजीपुर। ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मोती लाल पी0 जी0 कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र सैदपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले में मुख्य अतिथि राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख, बिरनो द्वारा फीता काटकर विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख, बिरनों गाजीपुर, उप जिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया एवं जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, मोती लाल, पी0 जी0 कॉलेज, सैदपुर, गाजीपुर के प्रबन्ध निदेशक मोती लाल यादव आदि के द्वारा दीपप्रज्ज्वलन एवं सरस्वती बन्दना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह द्वारा सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा आगामी 05 नवम्बर, 2026 को विधानसभा जखनिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के विषय में बताया गया। कार्यक्रम के अगली कड़ी में उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा युवाओं को रोजगार परक नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेश में भर्ती अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही युवाओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु कामयाबी के उदाहरण एवं कौशल की जानकारी प्रदान की। ब्लाक प्रमुख बिरनों राजन सिंह ने युवाशक्ति का महत्व रेखाकिंत किया। उन्होने कहा कि विकसित भारत विजन तभी वास्तविक मायनों में साकार होगा जब युवा अपनी कार्य क्षमता को पहचानेगे तथा हमेशा नई शुरूवात के लिए तैयार रहेंगे।कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों द्वारा मंच पर ऑफर लेटर वितरित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। रोजगार मेले में 1300 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 523 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में राशनकार्ड बनवाने के लिए जारी हुई पात्र-अपात्रों की गाइडलाइन

गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र परिवार ही राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करें। …