Breaking News

रौजा पावरहाउस, गाजीपुर पर 5 एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अधिशासी अभियंता ने किया भूमि पूजन

गाजीपुर। गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के बीच ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझने वाले शहर के उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। रौजा पावर हाउस पर 5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बुधवार दोपहर 12 बजे विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से होने वाला यह काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि रौजा पावर हाउस पर पहले से 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से दोनों पर ओवरलोड की स्थिति बन जाती थी। इसके चलते पूर्वी फीडर और शहर के कुछ अन्य फीडरों पर रोस्टिंग करनी पड़ती थी। कई बार ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती थी, जिससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती की परेशानी झेलनी पड़ती थी।नए ट्रांसफार्मर के चालू होने के बाद पूर्वी फीडर और टाउन नंबर-2 के उपभोक्ताओं को टाउन नंबर-4 पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पूर्वी फीडर को दो हिस्सों में बांटकर बिजली का लोड अलग-अलग वितरित किया जाएगा। इससे मौजूदा ट्रांसफार्मरों पर दबाव कम होगा और ओवरलोडिंग के कारण होने वाली बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस व्यवस्था से रौजा पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में भी सुचारू बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली वितरण व्यवस्था की क्षमता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।भूमि पूजन के दौरान अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने फावड़े से गड्ढा खोदकर ईंट रखी और निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता सहेंद्र कुमार, टीजी-2 अवधेश यादव, प्रमोद कुमार, शंभू कुमार सहित संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रों को 4230 मैं०टन यूरिया एवं 1815 मैं०टन डी०ए०पी० का आवंटन, सभी सहकारी समितियों से उर्वरक वितरण का कार्य शुरू

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा बताया गया कि 182 सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रों को 4230 …