मऊ। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहे जाने का विवाद बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। साथ ही सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से माफी मांग कर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। छात्र संगठन को अगर कोई गुंडा कहता है तो उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांत सह मंत्री शशिकांत मंगलम , जिला संयोजक अनन्या शर्मा, स्नेहा पांडे, नितिन विश्वकर्मा, अनुज, शुभम गुप्ता, सत्यम सिंह, शिवांगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….