Breaking News

गाजीपुर: शिक्षक दिवस पर इनर व्हील ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान

गाजीपुर। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आज इनर व्हील क्लब गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के नंदगंज स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षिकाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत शिक्षिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट अभूतपूर्व योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया| इस कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अतिथियों इनर व्हील अध्यक्षा राजश्री सिंह, विनीता सिंह, मंजू सेठ, सरिता सेठ, डॉ० नामिषा जयसवाल एवं साक्षी जयसवाल के अतिरिक्त राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन की केंद्र प्रबंधिका संजू देवी, उजाला विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थीं|

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कल दशहरा के अवसर …