Breaking News

गाजीपुर: वर्षों बाद सपा कार्यकारिणी की बैठक में दिखीं पूर्व मंत्री शदाब फातिमा, सियासी पारा गरम

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के जिला कार्यकारिणी की बैठक सपा कार्यालय डॉक्टर लोहिया मुलायम सिंह भवन बंसी बाजार, गाजीपुर पर संपन्न हुई। इस बैठक में वर्षों बाद पूर्व मंत्री शदाब फातिमा ने बैठक में भाग लिया जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है कि वर्तमान समय में शिवपाल यादव के राजनैतिक रसूख सपा में देखते हुए अब गाजीपुर में पूर्व मंत्री शदाब फातिमा की हैसियत क्‍या होगी। सांसद अफजाल अंसारी ने वर्तमान समय में दमदारी से जहुराबाद विधानसभा में अपने लोगों की दावेदारी कर रहे हैं। जबकि शदाब फातिमा का यह गृह विधानसभा है। जिससे वह विधायक रहते हैं मंत्री बनीं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव ने बूथ स्तर BLA बनाने का कार्य जल्द पूरा करने की बात कही। बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर चला गया जिसमें सरकार व प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है किसानों की खाद बिजली की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बूथ स्तर पर BLA बनाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए। और चोरी को रोक कर 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व मंत्री सदाब फातिमा ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जनता के सवालों को लेकर गांव-गांव PDA कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहीं। बैठक में सर्वश्री पूर्व मंत्री शदाब फातिमा ,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, महेंद्र चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक बिन्द,  रामजन्म चौहान रामजी राय, रामबचन यादव आमिर अली रविंद्र प्रताप यादव सुनील, काशीन अहमद राजेंद्र गोवर्धन अवधेश राजू जमुना राजेश भारत यादव बिंदु वाला बिन्द इतिहास लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …