Breaking News

दिवाली से पहले मिलेगी 11 लाख शिक्षकों को कैशलेस चिकित्‍सा सुविधा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा शिक्षकों को दिवाली से पहले मिलेगी। इसका लाभ 11 लाख शिक्षकों के साथ ही उनके 60 लाख से अधिक परिजनों को भी मिलेगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र शिक्षक को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए कोई अंश नहीं देना होगा। यानी यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी। यह भी स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ बेसिक में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया, माध्यमिक के अशासकीय सहायता प्राप्त व सेल्फ फाइनेंस विद्यालयों के शिक्षक, उच्च में अशासकीय सहायता प्राप्त व सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालय के शिक्षकों व उनके परिजनों को मिलेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …