Breaking News

विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट पर विधायकी बहाल हो गई है. विधानसभा सचिवालय ने 8 सितंबर को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया. जिसके बाद अब यूपी की विधानसभा में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ताकत और बढ़ गई है. यूपी में सुभासपा के विधायकों की संख्या बढ़कर छह हो गई हैं। अब्बास अंसारी ने 2022 में मऊ विधानसभा सीट से सुभासपा के टिकट पर चुनाव जीता था. लेकिन हेट स्पीच मामले में मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसी साल 31 मई को उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद 1 जून को उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्‍कूली वाहनों और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों …