लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोध छात्र अशोक सहयोगी द्वारा 48 वीं प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता जो कि दिनांक 30/07/2025 से 07/09/2025 तक जयपुर में आयोजित हुई में प्रतिभाग किया एवं 50 मीटर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत अशोक सहयोगी के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति प्रो. जे पी सैनी जी द्वारा बधाई दी गई एवं सम्मानित किया गया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों अधिकारीयो एवं छात्रों ने भी अशोक सहयोगी की इस उपलब्धि पर हर्ष एवं बधाई दी गई।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….