Breaking News

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्‍दुल हमीद को सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सपा की सरकार बनेगी तो अग्निवीर समाप्‍त होगा

गाजीपुर। आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव परमवीर चक्र विजेता वीर अब्‍दुल हमीद के शहादत दिवस पर धामूपुर पहुंचे जहां पर शहीद पार्क में परम वीर चक्र विजेता वीर अब्‍दुल हमीद और उनकी धर्मपत्‍नी के प्रतिमा पुष्‍पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं शहीद अब्दुल हमीद की धरती पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। शहीदों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती। सपा की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना समाप्त होगी और युवाओं को न्याय मिलेगा।”उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शहीद के नाम से दुल्लहपुर से एक ट्रेन चलाने की मांग को संसद में उठाया जाएगा। शहीद वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मन के पैटन टैंकों को नष्ट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। उनके पराक्रम ने न केवल पाकिस्तान बल्कि अमेरिका की साजिश को भी ध्वस्त कर दिया था। उनकी शहादत ने गाज़ीपुर को शौर्य की धरती के रूप में स्थापित किया।शहादत दिवस का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है। 60वें शहादत दिवस का यह भव्य आयोजन इस बात की गवाही देता है कि वीर अब्दुल हमीद का नाम और उनका बलिदान सदियों तक युवाओं के लिए देशभक्ति और सरहद की हिफ़ाज़त का प्रेरक मंत्र बना रहेगा। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्‍दुल हमीद को सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, मुहम्‍मदाबाद विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने शहीद के प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज के प्रबंधक लालजी यादव, अर्श पब्लिक स्‍कूल के प्रबंधक अनिल यादव, सपा जिला उपाध्‍यक्ष आमीर अली, सपा नेता मनीष साहू, विजय बहादुर यादव, प्रदेश सचिव कैप्टन जयवीर यादव, प्रबंधक बृजेश कुशवाहा, केशव यादव, गरीब राम संतोष यादव राम नगीना यादव नंदलाल यादव अवधेश यादव संतोष यादव समेत हजारों की भीड़ मौजूद रही। यह क्षण भावनात्मक हो उठा जब मंच से शहीद के बलिदान का स्मरण करते हुए लोगों ने खड़े होकर तालियों और नारों से वीरता को नमन किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत और सम्मान शहीद के बड़े पुत्र जैनुल अहमद ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। अंत में शहीद के बड़े पुत्र जैनुल हसन, आयोजक परवेज अहमद, समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्धकी, संजीत प्रजापति ने आए हुए लोगों का आभार जताया। इस कार्यक्रम से पहले सांसद धर्मेद्र यादव ने पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव के निधन पर उनके आवास गाजीपुर में जाकर उन्‍हे श्रद्धांजलि अर्पित की, शोकाकुल परिवार ढाढंस बधाया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …