गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को राजधानी दिल्ली में कल दिनांक 10/09/2025 को आयोजित सनबीम स्कूल गाज़ीपुर को सी-फोर रैंकिंग्स द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी 2025 की डे-को-एड स्कूल्स रैंकिंग में सनबीम स्कूल गाज़ीपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार, सनबीम स्कूल गाज़ीपुर को क्षेत्र के सह-शैक्षिक डे स्कूल्स में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है, जिसे सी-फोर रैंकिंग्स द्वारा निर्धारित किया गया है। यह पुरस्कार विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचारपूर्ण गतिविधियों तथा छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह शामिल थे । निदेशक नवीन कुमार सिंह जी ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सनबीम स्कूल महाराजगंज आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से चेयरमैन कृष्णपाल सिंह जी, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह जी, निदेशक नवीन कुमार सिंह जी, निदेशक स्मिता सिंह जी, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी जी, उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि जी, एकेडमिक हेड सरोन जालान जी, को-ऑर्डिनेटर सानिया जी तथा सिदरा शुभ्दा जी उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….