Breaking News

विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानिया गाजीपुर का वार्षिक सम्मेलन सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानिया गाजीपुर का वार्षिक सम्मेलन दिनांक 11 सितंबर 2025 को शारदा मैरिज लॉन जमानिया गाजीपुर पर संपन्न हुआ। वार्षिक सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजीनियर विवेक खन्ना अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जमानिया डिवीजन के नवागत अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय जी का भी जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कर्मचारियों ने किया। वार्षिक सम्मेलन में जमानिया डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं जमानिया नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानिया खंड के नई  कमेटी में विजय पटेल अध्यक्ष, कैलाश यादव मंत्री, उदय सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, आलोक रंजन कोषाध्यक्ष, कपिल गुप्ता, अनीस अहमद, मुकेश बाबू, सत्येंद्र कुशवाहा (चारो उपाध्यक्ष) विजय कुशवाहा, सचिन गुप्ता, मानसिंह, बीरबल राजभर (चार संगठन मंत्री) धनंजय बिंद, संतोष गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, शैलेश कुशवाहा(चार संयुक्त मंत्री) सलीम अंसारी मीडिया प्रभारी एवं प्रचार मंत्री, राकेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अशोक यादव, अरविंद यादव, संदीप कुमार, गुप्तेश्वर राम, ज्योतिकांत(सभी उप मंत्री) एवं अरुण कुमार कार्यालय मंत्री चुने गए। वार्षिक सम्मेलन में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं निविदा कर्मचारि संघ संबद्ध विद्युत मजदूर पंचायत जमानिया का भी गठन किया गया। जिसमें रितेश सिंह अध्यक्ष, पवन सिंह मंत्री, संजय यादव कार्यवाहक अध्यक्ष, संतोष सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश, बाबू खान, मुन्ना यादव, मृदुल सिंह चार  उपाध्यक्ष कुंदन सिंह कोषाध्यक्ष, प्रदीप राय , औरंगजेब अली, दो संगठन मंत्री, अरविंद कुशवाहा , संदीप शर्मा , चंदन यादव तीन संयुक्त मंत्री, आजाद सिंह पंकज सिंह दिनेश सिंह तीन उप मंत्री चुने गए। वार्षिक सम्मेलन में कर्मचारी समस्याओं के ऊपर भी चर्चा की गई। श्री निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री ने कहां कि जमानिया नई कमेटी को संगठन द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार दिए गए हैं उन्होंने नई कमेटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कमेटी कर्मचारी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र अपने अधिकारियों को प्रेषित करेगी और समस्या का निराकरण करावेगी। इस अवसर पर इंजीनियर सुधाकर अधिशासी अभियंता सैदपुर, इंजीनियर गोपाल सिंह अधिशासी अभियंता नगर , मुन्नीलाल जी एसडीओ टाउन गाजीपुर, प्रवीण मौर्य एसडीओ रेवतीपुर, अमित सिंह एसडीओ दिलदारनगर , मुन्नी कुमारी सहायक अभियंता मी दिलदारनगर,शिव दर्शन सिंह मामा संरक्षक विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर, अरविंद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, प्रवीण सिंह मंडल मंत्री, भानु कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, शशिकांत बाबू, इकराम बाबू, विशाल बाबू, जितेंद्र विश्वकर्मा, शशीकांत मौर्य, अरुण कुशवाहा, अशोक मौर्य, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, अरविंद मौर्य, रविंदर यादव, अश्वनी सिंह, रामधन, वीरेंद्र पासवान, सुनील कुशवाहा , प्रमोद कुमार, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।  वार्षिक सम्मेलन में सभा का का संचालन अजय विश्वकर्मा ने एवं अध्यक्षता . इंजीनियर विजय अधिशासी अभियंता जमानिया जो कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे, ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …