गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि घटना के बाद तुरंत डीएम गाजीपुर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया था, जांच किसी तरह से प्रभावित न हो इसलिए 11 पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई किया गया था जिसमें छह को निलंबित और पांच को लाइनहाजिर किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच तथा मृतक के परिजनो का सभी शंकाओ को दुर करते हुए कार्रवाई होगी। जो भी होगा निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगा। पोस्टमार्टम चिकित्सको के पैनल के साथ वीडियोग्राफी में करायी गयी है। हम मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र लिखकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहनता से जांच करने के लिए कहा जायेगा। पुलिस की कार्रवाई पर परिजन विश्वास जता रहें है तो अच्छी बात है, जो भी होगा निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….