गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर निवासी सियाराम उपाध्याय की 11 सितंबर को आसामायिक मृत्यु हो गयी। हम सभी लोगो को इसका गहरा दुख है, कुछ लोगो का आरोप है कि 9 सितंबर को थाना नोनहरा से कुछ लोगो को हटाया गया था जिसमें चोंट के चलते सियाराम उपाध्याय की मृत्यु हो गयी। उन्होने बताया कि इस घटना के सही तथ्यों को जानने के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है, जांच के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। जांच प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया है और पांच को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मैं और उप पुलिस महानिरीक्षक, एसपी गाजीपुर परिजनो से मिलकर उनकी बातों को सुनकर हर तरह से सामाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस कार्रवाई से परिजन संतुष्ट है। उन्होने समस्त जनपदवासियो से अपील किया है कि इस प्रकरण जाति और धर्म के आधार पर वैमनस्यता फैलाने का प्रयास नही करें। मैं और मेरा पुलिसबल पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ इस प्रकरण में कार्य कर रहें है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….