Breaking News

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के साथ सीएम योगी से मिले मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजन, बोले मुख्‍यमंत्री – आपके साथ होगा न्‍याय   

गाजीपुर। नोनहरा कांड में मृतक सीताराम उपाध्‍याय के परिजन एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ सोमवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम योगी मिले। इस संदर्भ में एमएलसी चंचल सिंह ने बताया कि मृतक सीताराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय और उनके भाई शशिकांत उपाध्‍याय आज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी से मिले। पिता और भाई ने मुख्‍यमंत्री जी को पूरे घटनाक्रम के बारे में एक-एक बात बताई। सीएम योगी ने परिजनों की बात बड़े ध्‍यान से सुनने के बाद कहा कि आपके साथ पूरा न्‍याय होगा। इस मामले की जांच एसआईटी और मजिस्‍ट्रेटियल जांच हो रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आपकी जीविकापार्जन के लिए नौकरी की व्‍यवस्‍था हो जायेगी तथा अन्‍य मदद के लिए हमने आदेश दे दिये हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …