Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अभियंता दिवस का हुआ आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर, विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत एवं सविष्कार तीनों के संयुक्त सहयोग से अभियंता दिवस विश्वविद्यालय परिसर में मनाया गया। यह समारोह भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत तकनीकी उप परिषद द्वारा आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम के दूसरे चरण में “रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी” के ऊपर एक अभिनव सत्र भी रखा गया जिसका संचालन डॉ० विजय शंकर चौधरी एवं डॉ० प्रिंस कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी-पूर्वोत्तर रेलवे ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सविष्कार की राष्ट्रीय सह संयोजिका, सुश्री दीक्षा यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. बी. के. पांडेय (अध्यक्ष, छात्र क्रियाकलाप परिषद) ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की गत वर्षों की अनेक उपलब्धियों से अवगत कराया। डॉ. बी. के. शर्मा (समन्वयक, छात्र क्रियाकलाप परिषद) ने छात्रों को अभियंता दिवस की विशेषताएं बताई एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अभियंता कैसे अपना सहयोग दे सकते हैं उसपर जोर दिया। मुख्य अतिथि इंजीनियर पंकज ने छात्रों को संबोधित करते हुए आज के पाठ्यक्रम को औद्योगिक जगत से जोड़कर के पढ़ने की प्रेरणा दी एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री दीक्षा ने सविष्कार द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों को छात्रों के समक्ष रखा। आप दोनो ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लव गुप्ता (प्रभारी, तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद) ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार के साथ साथ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत, सविष्कार, छात्र क्रियाकलाप परिषद के पदाधिकारी (अरुण कुमार सिंह, आशीष उपाध्याय, सिद्धेश्वर त्रिपाठी) एवं तकनीकी उप परिषद के  समस्त  छात्र पदाधिकारियों (अमन कुमार सिंह, देवेश यादव, अल्फिदा राशिद, हरिओम पांडे, अलंकृत गुप्ता, वैष्णवी शुक्ला) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को नई तकनीकों से रूबरू कराने और नवाचार की दिशा में प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …