गाजीपुर। बाराचवर बरेसर थाना क्षेत्र के अमवां सती मां के दरबार से सटे दुकानो मे रविवार की भोर मे अज्ञात कारणो से दुकानदारो के दुकानो मे भीषण आग लग गयी।आग इतना विकराल थी की देखते देखते 14दुकानो को अपनी चपेट मे ले लिया।लोगो ने इसकी सुचना फायर व्रिगेड को दिया।फायर व्रिगेड ने मौके पर पहुचकर ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया।सती मां के दरबार मे सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानो को खोलकर जिविकोपार्जन चलाते थे।अगलगी मे श्रीकृष्ण सिंह की दुकान मे लगभग 16लाख का सामान,नेहाकुमारी पत्नी श्रीकृष्ण सिंह 10लाख,पियुष सिंह,नुअवां 5लाख,धर्मेन्द्र सिंह पीपनार मरदह 5लाख,संजय कुमार गुप्ता अमहट 30लाख और दो बाईक,विनय गुप्ता अठिलापुरा रसड़ा10लाख,सहाबुदीन अमवां 7लाख,खुशबु पत्नी सहाबुदीन 5लाख,राजेश गुप्ता गठिया रसड़ा20लाख,दीपू पटेल अठिलापुरा रसड़ा50हजार,अफताब शाह अमवां 50हजार,प्रेमा सिंह पत्नी त्रिलोकी सिंह अमवां 3लाख का सामान जलकर राख होगया है।कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया,कानूनगो इमतियाज अहमद,हलका लेखपाल संजय प्रजापति मौके पर पहुचकर पिडित दुकानदारो से बातचीत किये।तथा प्रसाशन से मुआवजा दिलाने की बात किये।हलका लेखपाल संजय प्रजापति ने पिड़ित दुकानदारो का अगलगी मे नुकसान हुए साग्री का रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौप दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….