Breaking News

नोनहरा कांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के बड़े भाई को जिला पंचायत गाजीपुर में मिलेगी नौकरी- पंकज सिंह चंचल

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि नोनहरा कांड में भाजपा कार्यकर्ता मृतक सीताराम उपाध्‍याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्‍याय को जिला पंचायत गाजीपुर में मिलेगी नौकरी, उन्‍होने कहा कि मृतक भाजपा कार्यकर्ता का परिवार बहुत ही आर्थिक रूप से कमजोर है, सीताराम उपाध्‍याय ही अपने परिवार का जीविकोपार्जन का साधन थे। इन सभी परिस्थितियो को देखते हुए जिला पंचायत गाजीपुर में उनके बड़े भाई शशिकांत उपाध्‍याय को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। पंकज सिंह चंचल ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय में हुर्इ बैठक में हमने बड़े पदाधिकारियो से कहा कि अगर जिला पंचायत सदस्‍य झब्‍बर सिंह को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक मारने पीटने की घटना को भाजपा गंभीरता से संज्ञान में लेती तो आज कार्यकर्ता सीताराम उपाध्‍याय का मौत नही होता। उन्‍होने कहा कि सैदपुर थाने में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रामतेज पांडेय के धरने को भी पार्टी ने गंभीरता से लिया होता तो नोनहरा थाने में धरना देने की नौबत ही नही आती। पार्टी के नेतृत्‍व का अपने कार्यकर्ताओ पर ध्‍यान देना अति आवश्‍यक है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …