Breaking News

गाजीपुर: ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने की हत्‍या

गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव में मंगलवार को एक बृद्ध किसान की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में करके जांच करने में जुटी। तुरना गांव निवासी केदार प्रजापति 65 वर्ष सोमवार की रात घर से 800 मीटर की दूरी पर अपने खेत के पास ट्यूबवेल पर सोये हुए थे कि रात अज्ञात बदमाश हत्या कर फरार हो गये। इसकी जानकारी सुबह जब ग्रामीण खेत के तरफ गये तो देखा कि मशीन के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। लोगो ने इसकी जानकारी परिवार को दी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। एडिशनल एसपी ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि थाना नंदगंज के तुरना ग्राम में लगभग 60 वर्ष उम्र के व्यक्ति जिनका नाम केदार प्रजापति पुत्र स्व0 श्यामदेव प्रजापति निवासी ग्राम तुरना थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर है, का लहुलुहान शव चारपाई पर पड़ा हुआ है। इस सूचना पर सभी अधिकारीगण, स्थानीय पुलिस बल, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुँचे। आवेदक से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नंदगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …